गभाना: चंडौस में ढाबे से खाना लेकर घर लौट रहे युवक के साथ नामजदों ने की मारपीट, पीड़ित ने 3 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
कस्बा चंडौस में ढाबे से खाना लेकर घर लौट रहे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महाराजा नगर निवासी भगवान सिंह ने आरोप लगाया है कि 7 अप्रैल की रात ड्यूटी से लौटते समय ढाबे के पास बाइक मरम्मत करने वाले शहबान ने उसे इशारे से बुलाया, जहां उसके दो साथी भी मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया।