गिरिडीह: चिरैया घाट रोड पर जर्जर नाले से परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जताया आक्रोश
शहर के चिरैया घाट रोड स्थित शिव शक्ति घाट के बगल के लोग बरसों से एक जर्जर नाले की वजह से परेशान हैं। बुधवार को 11 बजे स्थानीय लोगों ने नगर निगम और संबंधित लोगों के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया।स्थानीय लोगों ने बताया कि नाला सीधे जाकर नदी में मिलता है, लेकिन वर्षों से यह नाला जगह-जगह से टूट कर खाई की तरह बन गया है।