चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार के “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत मंगलवार को चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर महास्वच्छता अभियान का शुभारंभ हुआ। व्यू पॉइंट से विजय स्तंभ तक रैली निकाली गई, जिसके बाद विजय स्तंभ व कालिका मंदिर परिसर में जिला कलक्टर डॉ. मंजू के नेतृत्व में सफाई की गई।