श्री गंगानगर: श्रीगंगानगर में नीट-यूजी परीक्षा 3 मई को 5 केंद्रों पर 2128 परीक्षार्थी देंगे भाग, कलेक्ट्रैट सभागार में हुई बैठक
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 1, 2026
मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी-2026 का आयोजन 3 मई 2026 को जिले के 5 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में नकल पर रोक लगाने के लिए कडे़ प्रशासनिक प्रबंध किए जा रहे हैं। इस बार भी परीक्षा का संपूर्ण नियंत्रण सरकारी तंत्र के हाथों में रहेगा।परीक्षा केन्द्रों की जिम्मेदारी प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग के हाथों में रखी गई है।