सागर नगर: ग्राम गिदवानी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की हुई मौत, दूसरा हुआ घायल
बहेरिया थाना में आने वाले ग्राम गिदवानी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए बीएमसी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद एक वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे को गंभीर हालत में भर्ती कर लिया।