हमीरगढ़: श्मशान घाट मार्ग पर रोड लाइट और तेजाजी मेला क्षेत्र के विकास की मांग, नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन
हमीरगढ़,, नगर पालिका क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने नगर पालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में श्मशान घाट मार्ग पर रोड लाइट लगाने, तेजाजी मेला क्षेत्र में विकास कार्य करवाने तथा हानिकारक कचरे की सफाई कराने की मांग की गई।