कन्नौज: मानीमऊ चौकी क्षेत्र के उगापुरवा गांव में महिलाओं ने देसी शराब के ठेके के विरोध में किया प्रदर्शन, हटाए जाने की मांग
सदर कोतवाली क्षेत्र के मानीमऊ चौकी के अंतर्गत उग्ग पुरवा गांव में देशी शराब ठेके के विरोध में दर्जनों महिलाओं ने प्रदर्शन कर शराब ठेका हटाए जाने की मांग की, महिलाओं ने विगत एक दिन पूर्व जिलाधिकारी को मामले से जुड़े शिकायती पत्र भी दिया, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उनके गांव की समस्त महिलाओं के द्वारा गांव में स्थित शराब ठेका हटाने की मांग की।