पचरुखी: पुलिस ने तरवारा चौक से भारी मात्रा में शराब लदे ट्रक को किया जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार
जीबी नगर तरवारा थाना पुलिस ने गुरुवार की देर रात थाना क्षेत्र के तरवारा चौक से भारी मात्रा में शराब लदी ट्रक को बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि ट्रक से कुल 26 सौ लीटर शराब बरामद की गई है। इस मामले में जीबी नगर तरवारा थाना कांड संख्या 402/24 दर्ज की गई है।