पचरुखी: बैसाखी गांव से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के आरोप में दो गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले दो युवकों को सराय थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर रात बैसाखी गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों में बैसाखी निवासी शुभम कुमार और धर्मजीत कुमार शामिल हैं। दोनों युवकों को पुलिस ने शनिवार को सिवान कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया।