पचरुखी: हरदिया पासवान चौक के समीप पंच कार पलटी, बाल-बाल बचे ड्राइवर और सवारी
हरदिया पासवान चौक के समीप बुधवार की देर रात एक पंच का पलट गई। इस दुर्घटना में ड्राइवर और सवारी बाल बाल बच गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पंच कार के सामने अचानक नीलगाय ने छलांग लगा दी। इस दौरान कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में पलट गई। घटना की सूचना पर पहुंची सराय थाना पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाना परिसर ले आई।