कोलायत: युवक के साथ मारपीट कर नगदी छीनने का आरोप, तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हदां थाने में मामला दर्ज हुआ
हदां थाना क्षेत्र के टोकला गांव में एक युवक के साथ मारपीट कर नकदी लूटने और मोबाइल तोड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश पुत्र रामस्वरूप ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 01 मई को सुबह करीब नौ बजे टोकला गांव में जगदीश, कालूराम और राकेश पुत्र सोनाराम ने उसके साथ मारपीट की।