फतेहाबाद: फतेहाबाद में स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया स्वच्छता का संदेश
Fatehabad, Agra | Aug 13, 2025 फतेहाबाद के भगवान देवी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कस्बा फतेहाबाद में बुधवार को एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा विद्यालय से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई बस स्टैंड पर जाकर संपन्न हुई इस दौरान उन्होंने तिरंगा यात्रा के माध्यम से नगर में स्वच्छता का संदेश भी दिया। यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या भी मौजूद रहे।