इस्लामनगर अलीगंज: जमुई में अतिक्रमण पर सख्ती, सभी प्रखंड मुख्यालय में अब हफ्ते चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
जमुई में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को 1:30 बजे प्रेस वार्ता के दौरान जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने बताया कि अब प्रत्येक बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में हटाए गए अतिक्रमण के बाद कुछ लोगों द्वारा दोबारा कब्जा कर लिया गया है।