देवेंद्रनगर के झिरियन मंदिर में भंडारा सम्पन्न
11 दिवसीय अखंड रामनाम संकीर्तन का हुआ समापन
सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण
*देवेंद्रनगर*
विश्व शांति जन कल्याणार्थ हेतु देवेंद्रनगर के वैष्णवपीठ
झिरियन धाम मंदिर सलेहा रोड में 11 दिवसीय अखंड रामनाम संकीर्तन का समापन हो गया। बुधवार को भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर रामनाम संकीर्तन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। 11 दिनों तक श्रद्धालुओं के जमावड़े से मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना हुआ था।
Panna, Panna | Sep 23, 2026