चक्रधरपुर: हर्षोल्लास से मनाया गया जितिया पर्व, संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना के लिए की पूजा
चक्रधरपुर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना के लिए जितिया पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। व्रती महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर भगवान जीमूतवाहन की पूजा-अर्चना की और अपने बच्चों की सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की।