दतिया नगर: निदान का कुआं के सामने वाली गली में अतिक्रमण और शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया
निदान का कुआं के सामने वाली गली सी चुंगी दतिया पर शासकीय जमीन पर अतिक्रमण करने के आरोप में एक व्यक्ति के विरुद्ध थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज किया है । प्रकरण भगवान सिंह अहिरवार हल्का पटवारी मौजा दतिया गिर्द तहसील दतिया न्यायालय द्वारा तिलक सिंह उर्फ चिम्मू यादव पुत्र रमेश यादव निवासी सेंवढ़ा चुंगी दतिया के विरुद्ध दर्ज किया गया है.