भदोही: भदोही रेलवे स्टेशन से पुलिस ने मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया, 7 मोबाइल बरामद
वाराणसी कैंट रेलवे पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भदोही रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई एसएसपी रेलवे प्रयागराज के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई है।