भदोही: भदोही कोतवाली क्षेत्र के घमहापुर में कालीन बुनकर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
भदोही कोतवाली क्षेत्र में एक कालीन बुनकर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि मृतक सचिन बिंद कालीन बुनाई का कार्य करता था। और अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ वह जीवन यापन कर रहा था। गुरुवार को उसकी पत्नी बच्चों को लेकर पड़ोस में चली गई थी और जब वह लौट कर आई तो देखा कि उसके पति का सब पंखे के सहारे लटक रहा था।