हरदोई: सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल पर मामला दर्ज, बीएसए ने स्कूल जाने पर लगाया प्रतिबंध
Hardoi, Hardoi | Apr 28, 2026 सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल पर पीड़ित महिला ने कोतवाली शहर में केस दर्ज कराया है वहीं पीड़िता की शिकायत पर बीएसए ने जांच शुरू की है और प्रिंसिपल का स्कूल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।बता दें कि रविवार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल ममता मिश्रा स्कूल में पढ़ने वाले एक बच्चे की मां को बुरी चीखते हुए डांडती नजर आ रहीं थीं।