चांदपुर: नूरपुर में मंडी समिति के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल
नूरपुर में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाइक पर सवार एक महिला गुड़िया की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम राजा का ताजपुर निवासी गुड़िया (45) पत्नी कुंवरपाल सिंह रविवार की दोपहर अपने पुत्र कुणाल के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में एक नामकरण संस्कार में शामिल होने जा रही थी।