लोहरदगा: लोहरदगा के बच्चों को आत्मरक्षा में बनाया जाएगा मजबूत, सेंचुरी फॉर एजुकेशन नेचर में नियमित कराटे प्रशिक्षण शुरू।
बच्चों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाने तथा उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से सोमवार को सुबह लगभग 11 बजे सेंचुरी फॉर एजुकेशन नेचर में नियमित मार्शल आर्ट कराटे प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।प्रशिक्षण के पहले दिन बच्चों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और ऊर्जा के साथ आत्मरक्षा की प्रारंभिक तकनीकों का अभ्यास किया।