राहे: राहे प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक हुई, योजना चयन पर सहमति बनी
Rahe, Ranchi | Jul 8, 2025 राहे प्रखंड सभागार में मंगलवार 2 बजे प्रमुख लीलमनी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के सभी 9 पंचायत के 11 पंचायत समिति सदस्य प्रखंड विकास अधिकारी और पंचायत सचिव मौजूद थे। प्रखंड में संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए योजनाओं में पारदर्शिता लाने की बात कही गई। इस दौरान सभी 9 पंचायत में नए योजनाओं के चयन में सहमति बनी।