राहे: राहे थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक की गई
Rahe, Ranchi | Jul 4, 2025 मुहर्रम पर्व को लेकर राहे थाना में शुक्रवार शाम 4 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में सीओ जया शंखी मुरमू ने सभी को मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की बात कही। साथ ही आपसी भाईचारा और सामुदायिक माहौल बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप में भड़काऊ पोस्ट से बचने को कहा।