राहे: विनोद महतो डीलर संघ के राँची जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनोनीत
Rahe, Ranchi | Jul 5, 2025 ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की झारखंड इकाई फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के द्वारा राहे प्रखंड के कोम्बो-जाराडीह गांव के डीलर विनोद महतो को शनिवार 4 बजे रांची जिला ग्रामीण का अध्यक्ष मनोनीत किया है। विनोद महतो को डीलर संघ प्रदेश इकाई ने प्रखंड स्तर में संघ को मजबूत करने की जिम्मेवारी दी है।