डुंडा: गंगोत्री हाईवे पर सिंगोटी के पास नशे में धुत बस चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बस को किया सीज
मंगलवार दोहपर 2 बजे यातायात पुलिस ने निरीक्षक संजय रौथांण के नेतृत्व में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नागपुर महाराष्ट्र के यात्रियों को ले जाने वाली बस रोकी गई। बस चालक मुनीश शर्मा निवासी रमेश नगर वेस्ट दिल्ली का एल्कोमीटर से परीक्षण किया गया। परीक्षण में पता चला की चालक मुनीश शराब के नशे मे धुत होकर यात्री बस चला रहा है।