बानसूर: रामपुर आबादी क्षेत्र में लेपर्ड की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत
Bansur, Alwar | Apr 13, 2026 बानसूर क्षेत्र के रामपुर कस्बे में सोमवार तड़के आबादी क्षेत्र में लेपर्ड दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बताया गया कि लेपर्ड रातभर गलियों में घूमता रहा, जिससे जांगिड़ मोहल्ले में भय का माहौल बन गया। ग्रामीण अजीत स्वामी के घर के पीछे सुबह करीब 3 बजे इसकी हलचल सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।