जगाधरी: नगर निगम के समाधान शिविर में आयुक्त ने चुनाव के दौरान लोगों की समस्याओं का किया निपटारा
मुख्यमंत्री के आदेश पर नगर निगम कार्यालय के अंदर हर रोज समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से 12:00 तक समाधान शिविर के अंदर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने लोगों की जन समस्याओं को सुनते हुए मौके पर निपटारा किया। जो समस्याएं ज्यादा बड़ी थी उनको अधिकारियों को हल करने के आदेश दिए।