जगाधरी: गंगानगर कॉलोनी में दिनदहाड़े युवक की हत्या करने के मामले में चार आरोपियों को CIA-1 टीम ने किया गिरफ्तार
मंगलवार को 12:00 डीएसपी राजेश कुमार ने जानकारी देते बताया कि पुरानी रंजिश के चलते चारों ने मिलकर के युवक की हत्या की थी। जिसके बाद पुलिस ने आज इन चारों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें चारों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने मात्र 24 घंटे में ही चारों आरोपियों को पकड़ लिया है।