जगाधरी: दसोरा गांव की महिला ने दहेज के लिए तंग करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया
स्वाति ने बताया उसकी शादी 2023 में हुई थी। जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए तंग करने लगे विरोध करती तो मारपीट की जाती। अब तो उसकी ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। जिसके चलते उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर मंगलवार को शाम 6:30 बजे पांच लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।