जगाधरी: रमकुंडी के पास डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
मंगलवार को शाम 5:00 बजे मृतक के चाचा ने जानकारी देते बताया कि मृतक नीरज अभी कुछ दिन पहले ही विदेश से आया था। उसकी शादी 5 महीने पहले हुई थी जिसके डंपर की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। नीरज अपने रिश्तेदारी में कुरुक्षेत्र गया था और वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पोस्टमार्टम करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू की है।