दतिया: बड़ा पोरसा गाँव में घर पर गिरी बिजली, छत टूटी, सामान दबा, बाल-बाल बचा परिवार
Datia, Datia | May 7, 2026 भांडेर क्षेत्र के बड़ा पोरसा गांव में गुरुवार सुबह तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी नुकसान पहुंचाया। जानकारी के अनुसार प्रमोद शर्मा के मकान पर अचानक बिजली गिर गई, जिससे घर की छत पर लगी करीब 10 पाटे टूट गईं। हादसे के बाद कमरे में रखा घरेलू सामान, अनाज और अन्य गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।