दमोह: बांदकपुर रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गढ़ाकोटा निवासी के तौर पर हुई शिनाख्त, शव परिजनों को सौंपा
Damoh, Damoh | Apr 12, 2026 दमोह के बांदकपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-1 पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले बुजुर्ग की पहचान उमाशंकर (60) निवासी गढ़ाकोटा के रूप में हुई। पहले शिनाख्त नहीं हो पाई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। रविवार सुबह पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। आत्महत्या के कारण अज्ञात हैं, पुलिस जांच में जुटी है।