पिपरिया: रामचंद्रपुर गांव पंचायत सरकार भवन में 2 जून को सहयोग शिविर का आयोजन, तैयारी पूरी
पिपरिया प्रखंड में रामचंद्रपुर गांव स्थित पंचायत सरकार भवन में 2 जून 2026 को सहयोग शिविर का आयोजन होना है.इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. सोमवार अपराह्न 4 बजे राजस्व अधिकारी जैनुल आवेदीन ने बताया कि यहां अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार के अध्यक्षता में मंगलवार पूर्वाह्न 10 बजे से शिविर का आयोजन होना है. इसे लेकर लोगों से आवेदन प्राप्त किया गया है.