रामडीह में मोटे अनाज आधारित किसान गोष्ठी, किसानों को निःशुल्क मिनी किट बीज वितरित
सेवापुरी।स्थानीय विकास खंड सेवापुरी के ग्राम रामडीह में गुरुवार दोपह लगभग 12 बजे उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार एवं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत मोटे अनाज (श्री अन्न) आधारित किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों को श्री अन्न की खेती के प्रति जागरूक करने और उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में गांव तथा आसपास के क्षेत्रों के लगभग 200 किसानों ने भाग लिया।
गोष्ठी में प्रगतिशील किसान बाल मित्र, उदयभान सिंह तथा सहायक विकास अधिकारी (कृषि) अमित कुमार सिंह ने मक्का, बाजरा, साँवा, कोदो आदि मोटे अनाजों की खेती, उनके पोषण मूल्य, स्वास्थ्य लाभ और उन्नत उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोटे अनाज कम पानी में भी अच्छी पैदावार देते हैं, जलवायु परिवर्तन की परिस्थितियों में टिकाऊ हैं तथा किसानों की आय बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अत्यंत लाभकारी हैं।
अमित कुमार सिंह ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फार्मर रजिस्ट्री एवं कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को बाजरा, अरहर सहित अन्य फसलों के निःशुल्क मिनी किट बीज वितरित किए गए।
इस अवसर पर पूर्व सहायक विकास अधिकारी (कृषि) श्रीराम, विजय कुमार वर्मा, संदीप कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह, शिवराम पटेल, दीपक मौर्य सहित कृषि विभाग के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
#varanasiletestnews #पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख #LetestUpdate 👇👇