हल्द्वानी वन प्रभाग की छकाता रेंज के सिमलिया क्षेत्र में दो नर बाघों के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। दोनों बाघों के शव गुमाल गांव के पास जंगल में करीब 20 मीटर की दूरी पर मिले। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार रात जंगल में बाघों के दहाड़ने और आपसी संघर्ष की आवाजें सुनाई दी थीं। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को घटनास्थल पर खून, पंजों के निशान और संघर्ष के स्पष्ट संकेत मिले। प्रारंभिक जांच में दोनों बाघों की मौत आपसी क्षेत्रीय संघर्ष (टेरिटोरियल फाइट) के कारण होने की आशंका जताई गई है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई है और डीएनए सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। वन विभाग का कहना है कि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी।
#Haldwani #Uttarakhand #Tiger #TigerDeath #Wildlife #ForestDepartment #BreakingNews #WildlifeNews #Nainital #Kumaon #Nature #TigerConflict #ForestNews #HindiNews #LatestNews #HaldwaniExpressNews #NewsReel #ViralNews #IndiaNews #reelsfacebook