मल्हारगंज: एरोड्रम क्षेत्र में पार्किंग विवाद में जिम संचालक पर तलवार से हमला, इलाके में सनसनी, वीडियो वायरल
तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह एक व्यक्ति तलवार लेकर हमला करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि कार पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोपी ने गुस्से में आकर तलवार से जिम संचालक आशू व्यास पर हमला कर दिया। हमले के दौरान आशू व्यास ने साहस दिखाते हुए अपने हाथ से तलवार को रोका, जिससे उनक