गुना नगर: घोसीपुरा के सरकारी स्कूल में चोरी, पानी की मोटर व पंखे ले गए चोर, प्रधानाध्यापक ने की शिकायत
गुना कैंट थाना की घोसीपुरा एकीकृत माध्यमिक विद्यालय में एक बार फिर चोरी हो गई। 27 अप्रैल को प्रधान अध्यापक ने थाना में की शिकायत में कहा, रविवार की छुट्टी होने का फायदा उठाकर बदमाशों ने बाथरूम कमरों के ताले तोड़कर पानी की मोटर वॉटर प्युरीफिकेशन मशीन और बिजली के कीमती तार चोरी कर लिए। इसके पहले भी 16 मार्च को पांच पंखे और बिजली फिटिंग सामान चोरी हुआ।