आगर में नशीली दवाओं की रोकथाम और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार शाम 4 बजे कलेक्टर कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर प्रीति यादव ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह सदस्य सचिव के रूप में उपस्थित रहे।