गुमला: एटीएम कार्ड गायब होने के बाद खाते से ₹30 हजार की अवैध निकासी, थाने में शिकायत
Gumla, Gumla | May 28, 2026 सदर थाना क्षेत्र के पोढ़ाटोली निवासी जगदीश सिंह के बैंक खाते से 30 हजार रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। इस संबंध में जगदीश सिंह ने सदर थाना में आवेदन देकर राशि वापस दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जगदीश सिंह ने बताया कि बीते मंगलवार को उनका एटीएम कार्ड कहीं गायब हो गया था। इसके कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर निकासी का मैसेज आया।