जगदलपुर: निगम सभापति पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर राजीव भवन में कांग्रेस की बैठक, पर्यवेक्षक प्रमोद दुबे व पूर्व विधायक रहे मौजूद
आज नगर निगम में बीजेपी द्वारा कांग्रेस की सभापति कविता साहू के विरुद्ध लाए अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस के पर्यवेक्षक प्रमोद दुबे और पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कांग्रेस पार्षद दल की ली बैठक। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।