जगदलपुर: मंत्री बृज मोहन अग्रवाल 11 मार्च को पहुंचेंगे जगदलपुर, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
छत्तीसगढ़ शासन में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज जगदलपुर पहुंचेंगे और जिला कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा वह शहर में आयोजित अन्य कार्यक्रम में शामिल भी होंगे। आपको बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल बस्तर जिला के प्रभारी मंत्री है।