जगदलपुर: अयोध्या से वापस लौटा श्रद्धालुओं का जत्था, रेलवे स्टेशन पर ढोल बजाकर BJP प्रत्याशी महेश कश्यप ने किया स्वागत
अयोध्या से श्रद्धालुओं का जत्था वापस लौट गया है। श्रद्धालुओं के चेहरों पर रामलला के अलौकिक दर्शन का आनंद साफ झलक रहा था। जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने सभी श्रद्धालुओं का ढोल बजाकर व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। सुकमा के श्रद्धालुओं ने भाजपा प्रत्याशी की जीत की आयोध्या में कामना भी की है।