सिकंदराराऊ: जिलाधिकारी के निर्देश पर सिकंदरा राऊ के नायब तहसीलदार का हुआ ट्रांसफर, अशोक कुमार होंगे नए नायब तहसीलदार
जिला अधिकारी हाथरस अतुल वत्स के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी हाथरस के द्वारा सिकंदरा राऊ तहसील में तैनात नायब तहसीलदार राकेश कुमार शर्मा का हाथरस तहसील में स्थानांतरण कर दिया गया है। उनकी जगह पर सादाबाद में तैनात में नायब तहसीलदार अशोक कुमार को सिकंदरा राऊ का नया नायब तहसीलदार नियुक्त किया है।