बदनावर: बदनावर में 10 जनवरी को महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत रहेंगे मौजूद
Badnawar, Dhar | Dec 18, 2024 बदनावर में बड़ी चौपाटी महाराणा चौक पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण 10 जनवरी 2025 को होगा। जानकारी के अनुसार 10 जनवरी को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और पूर्व कैबिनेट मंत्री व बदनावर के पूर्व विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के आतिथ्य में प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।