बदनावर: बदनावर में दंडवत यात्रा करते हुए पहुंचे सत्यनारायणदास त्यागी महाराज, अब तक 4 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं
Badnawar, Dhar | Dec 17, 2024 बदनावर में 40 वर्षीय के सत्यनारायणदास त्यागी महाराज मानव मात्र के कल्याण के लिए दंडवत यात्रा करते हुए पहुंचे। नगर में उनका कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। महाराज ने वर्ष 2017 में अयोध्या से दंडवत यात्रा शुरू की थी। रोज तीन किलोमीटर चलते हुवे त्यागी महाराज अब तक 4 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके है।