पथरिया: सुजनीपुर: शादी में आए वृद्ध का खेत में मिला सड़ा-गला शव, पुलिस जांच में जुटी
Patharia, Damoh | May 17, 2026 पथरिया थाना क्षेत्र के सुजनीपुर गांव में खेत की मेड़ पर 59 वर्षीय मूरत सिंह आदिवासी का सड़ी-गली अवस्था में शव मिला। वह तीन दिन पहले रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आए थे और लापता हो गए थे। शव के पास मिले आधार कार्ड से पहचान हुई। परिजनों ने अधिक शराब सेवन के बाद खेत में गिरने से मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मामला जांच में लिया है