बीकानेर: गंगाशहर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, जेवर और नकदी की चोरी की
बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पुरानी जेल के सामने रहने वाले ज्ञानेश्वर कपिल के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह 13 मई को मकान पर ताला लगाकर जेल रोड स्थित अपने पुश्तैनी घर गया हुआ था। 14 मई की शाम करीब छह बजे वापस लौटने पर घर क