गाज़ियाबाद: कविनगर क्षेत्र में महिला को अगवा कर तीन युवकों ने कार में किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कविनगर क्षेत्र में बाजार जा रही महिला को कार सवारों ने अगवा कर पहले नशीला इंजेक्शन दिया फिर तीन युवकों ने कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को रास्ते में फेंक कर फरार हो गए। पीड़िता ने दो आरोपियों को नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है।