ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर चौरस्ता पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, सीओ थानाध्यक्ष समेत अतिरिक्त बल रहा मौजूद
ब्रह्मपुर चौरस्ता के समीप प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की। सीओ खुशबू खातून के नेतृत्व तथा थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार की मौजूदगी में बुधवार की दोपहर 2 बजे पुलिस बल के साथ यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे बने दर्जनों अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण को हटाया गया।