थाना कल्याणपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 255/2026 में अभियुक्त द्वारा अपने भाई की सास के साथ दुष्कर्म किए जाने के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। थाना कल्याणपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
बाइट- सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर श्री दिलीप कुमार सिंह।
@Uppolice @Dcpwkanpur
Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jun 25, 2026